नगर परिषद अध्यक्ष ने दर्ज करवाई प्राथमिकी
किशनगंज, जून 27 -- किशनगंज, संवाददाता। सोशल मीडिया पर एक अमर्यादित पोस्ट का आरोप लगाते हुए नगर परिषद के अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने किशनगंज सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कुछ युवकों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट करने का आरोप लगाया है। जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.