कोडरमा, अप्रैल 27 -- झुमरी तिलैया। नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर सोमवार को श्याम चौधरी के आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी मीना चौधरी के निधन पर संवेदना व्यक्त की। परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। अध्यक्ष ने कहा कि मीना चौधरी एक धर्मपरायण एवं समाजसेवी महिला थीं, जिनके कार्यों को निकट भविष्य में भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान वार्ड पार्षद नीरज कर्ण ने भी परिवार को ढांढस बंधाया। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत कार्यालय में शोकसभा, वार्ड पार्षद को दी गई श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.