चतरा, अप्रैल 25 -- चतरा, प्रतिनिधि। नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जिले में बड़ा राजनीतिक और कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि वर्तमान चेयरमैन ने गलत तरीके से चुनाव में जीत दर्ज की है। मामला अब न्यायालय तक पहुंच गया है। इस मामले में नगरपालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ राजेश साह ने न्यायालय की शरण लेते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने अपनी याचिका में स्पष्ट रूप से कहा है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी की गई और दो से अधिक बच्चों से जुड़े प्रावधान का उल्लंघन करते हुए चुनाव लड़ा गया, जो विधि के विरुद्ध है। याचिकाकर्ता ने इस आधार पर चुनाव की वैधता पर गंभीर सवाल उठाए हैं और न्यायालय से निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद सिं...