कौशाम्बी, मार्च 8 -- नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के वार्ड 15 अवंतीबाई नगर को पुन: ग्रामसभा में जोड़े जाने को लेकर सदर विधायक ने पिछले दिनों विधानसभा में प्रश्न उठाया था। जानकारी होने पर वार्ड के लोग रविवार को डिप्टी सीएम से मिले और वार्ड को नगर पंचायत में शामिल रखने की मांग की। डिप्टी सीएम को दिए गए शिकायती पत्र में वार्ड के लोगों ने आरोप लगाया कि लोधन का पूरा जो अब नगर पंचायत में शामिल होकर अवंतीबाई नगर बन चुका है, उसे सदर विधायक व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज कटवाकर ग्रामसभा में जुड़वाना चाह रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पिछले दिनों विधानसभा में प्रश्न भी उठाया था। यह भी आरोप लगाया कि 1968 में पूरे गांव की चकबंदी होने के बावजूद विधायक अपने प्रभाव के चलते 2012-12 में दोबारा चकबंदी कराकर पश्चिम शरीरा के गोटों को नगरेहा खुर्द के गोटों में जुड़वा ...