नगर पंचायत सिरसी की बोर्ड बैठक आज
संभल, जून 16 -- नगर पंचायत सिरसी की बोर्ड बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी निर्वाचित एवं नामित सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक में पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना का प्रस्ताव शासन को भेजने, मैजिक स्काई लिफ्ट, जेसीबी, हाइड्रा मशीन तथा ट्रैक्टर माउंटेड रोड स्वीपर मशीन की आपूर्ति से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी चर्चा के लिए रखे जाएंगे। नगर पंचायत के लिपिक रईस अहमद ने सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- नगर का समुचित विकास सर्वोच्च प्राथमिकता-उस्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.