जौनपुर, मार्च 29 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पर मनमानी और मानक विहीन निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरना प्रदर्शन के बाद विकास कार्य के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन सौंपा है। शनिवार को नगर पंचायत परिसर में मो. शरीफ, रविंद्र कुमार, गीता देवी, डॉ. हस्सान, गीतांजलि पटवा, फरीद अहमद, रेशमा परवीन समेत अन्य सभासदों ने धरना दिया। आरोप है कि सभासदों से प्रस्ताव लिए बिना ही अधिशासी अधिकारी नगर में मानक विहीन कार्य करवा रहे हैं। जंघई रोड पर अकारण ही जल निकासी के लिए बनी नाली तोड़कर फिर से मानक विहीन निर्माण कराया जा रहा है। सभासदों ने कार्य के लिए निकाले गए टेंडर और लागत की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। ईओ की अनुपस्थिति में नगर पंचायत के लिपिक मनोज चौरसि...