शामली, जून 26 -- जलालाबाद। गुरूवार को जलालाबाद नगर पंचायत सभागार में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा उन्हें योजना के लाभों की जानकारी दी गई। कैंप में स्वास्थय विभाग की टीम विशाल, आशीष सैनी आदि द्वारा जलालाबाद नगर पंचायत सभागार मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयुष्मान कैम्प लगाया जहां पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद करीब 15 बुजुर्गो के े आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुजुर्गों को बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रतिवर्ष निर्धारित सीमा तक निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।नगर पंचायत प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र बुजुर्गों से य...