आगरा, अप्रैल 25 -- ट्रैक्टर ट्राली से कचरा लेकर जा रहे सफाई कर्मचारी से मामूली विवाद को लेकर कार सवारों ने गाली-गलौज व मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। सहावर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में रंजीत पुत्र प्रकाश निवासी मोहल्ला काजी सहावर ने बताया है कि वह नगर पंचायत सहावर में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। 24 अप्रैल को वह अन्य सफाई कर्मचारियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में मलवा लेकर जा रहा था। यह भी पढ़ें- हापुड़ : पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज एटा रोड पर रेलवे फाटक के निकट ब्रेकर से ट्रैक्टर-ट्राली निकालते समय अचानक कुछ कीचड़ पास से ही गुजर रही गाड़ी पर गिर गई। इसी को लेकर कार से उतरकर ...