नगर पंचायत वार्ड चार में सीसी रोड कार्य का शुभारंभ
सोनभद्र, मई 24 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार स्थित दो स्थानों पर रविवार को सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष एवं राज्यपाल से नामित सदस्यों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं नारियल फोड़कर किया गया। सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ होने से नगरवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला।बताते चले कि बीयार टोला और मुस्लिम बस्ती की गलियों में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखा गया। नगरवासियों ने कहा कि वार्ड नंबर चार में काफी समय से सड़क निर्माण नहीं हो पाया था, लेकिन वर्तमान कार्यकाल में नगर पंचायत से कई विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। यह भी पढ़ें- चेयरमैन ने सीसी सड़क और नाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.