मेरठ, मई 1 -- नगर पंचायत लावड के सभागार में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारियों को शिल्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए चेयरपर्सन हज्जन आफताब बेगम ने कहा कि नगर पंचायत के कर्मचारी नगर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और अन्य आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही नगर का सतत विकास संभव हो पाता है। इस दौरान चेयरपर्सन पति हाजी शकील कुरैशी, मनोज गोयल, अंकित सूद, हरिकिशन, सुनील कुमार, वेद प्रकाश, मनीष, नरेश, जॉनी, अरविंद, पवन, विक्रमपाल, अमित, किशन, राकेश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के बिना देश का विकास संभव नहीं यह भी पढ़ें- चम्पावत में मजदूरों की स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.