मेरठ, अप्रैल 2 -- लावड़ नगर पंचायत कार्यालय सभागार में गुरुवार को मनोनीत तीन सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मनोनीत सभासद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे। नगरपंचायत चेयरपर्सन हज्जन आफताब बेगम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने संचालन किया। चेयरपर्सन ने मनोनीत सभासद पंडित चंद्रकांत शर्मा, जितेन्द्र सैनी, ब्रह्मसिंह कश्यप को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान भाजपाईयों ने मनोनीत सभासदों का फूलमाला और पगड़ी पहनाकर स्वागत सम्मान करते हुए नारेबाजी की। चेयरपर्सन पति हाजी शकील कुरैशी ने मनोमीत सभासदों को बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह के डीजे के साथ रोड शो भी निकाला गया। भाजपा नेता मोहन सैनी, लावड़ मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी, फौजी अनिल सैनी, यादराम जाटव, मनोज...