बाराबंकी, मई 21 -- रामनगर, संवाददाता। नगर पंचायत अध्यक्ष रामनगर की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें ईओ एके खरवार मौजूद रहे। बैठक में कई सभासदों ने कस्बे में बढ़े हाउस टैक्स का मामला उठाया और कहा कि जिनके यहां पानी की टोटी तक नहीं गई है उन पर भारी भरकम व जलकर टैक्स लगाया गया है। इस मनमानी से नगर की आम जनता में नाराजगी है। सभासदों ने कहा कि जिनके घर बहुत कम एरिया में बने हैं उन पर भी भारी भरकम हाउस टैक्स लगा दिया गया है। रामनगर पिछड़ी नगर पंचायत है और संसाधन भी कम हैं तथा अपेक्षित विकास नहीं है। यह भी पढ़ें- प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराने का निर्णय इसलिए पूर्ववत हाउस टैक्स ही लागू रखा जाए। भारी भरकम टैक्स से आम जनता पर भारी बोझ बढ़ेगा। बोर्ड की जब बैठक शुरू हुई तो सबसे पहले वार्डो के सभासदों ने अध्यक्ष के सामने नगर प...