मथुरा, मार्च 19 -- नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में सीमा विस्तार क्षेत्र के गांवों में पेयजल व सड़क निर्माण समेत करीब 9 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में जाम की समस्या, बालिका महाविद्यालय और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बुधवार को चेयरमैन विजय देवी व अधिशाषी अधिकारी डॉ. कल्पना बाजपेयी ने सभासदों के साथ बैठक कर विस्तारित गांवों के विकास पर विचार किया। चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी ने बालिका महाविद्यालय के प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति दिलाने और चैना के थोक से मंदिर तक वैकल्पिक सीढ़ियां बनवाने की मांग रखी। जाम की समस्या पर ईओ ने बताया कि सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सभासद कमल ठाकुर, विवेक अग्रवाल, चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.