साहिबगंज, जुलाई 1 -- नगर पंचायत कार्यालय की ओर से बुधवार को कार्यालय परिसर में लगभग 52 लख रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एम टी राजा उपस्थित थे। कार्यालय के पदाधिकारीयों ने विधायक को पौधा देकर स्वागत किया। विधायक ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें वार्ड नंबर 6 स्थित श्मशान घाट में सामुदायिक शौचालय, वार्ड नंबर 4, 5 ,10 और 13 में फेवर ब्लॉक , वार्ड नंबर एक और पांच में पीसीसी सड़क शामिल है। साथ ही विधायक ने सभी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ नपं क्षेत्र के विभिन्न विषयों को लेकर जानकारी लिया और विकास संबंधित चर्चा किया। मौके पर नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्...