पूर्णिया, मार्च 19 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर पश्चिम पंचायत की पूर्व मुखिया रीता देवी, समाजसेवी देव किशोर साह उर्फ देवल साह, सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत शोभाकांत यादव, सांसद प्रतिनिधि भवानीपुर प्रखंड भगवान पंडित और अनुश्रवण एवं निगरानी समिति के नगर पंचायत अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ विक्की भगत समेत दर्जनों लोगों ने हाईमास्ट लाइट खरीद में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है। आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा दस वार्डों में लगाए गए हाईमास्ट लाइट की खरीद बाजार दर से कहीं अधिक कीमत पर की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि समान गुणवत्ता के लाइट बाजार में कम कीमत पर उपलब्ध हैं, बावजूद इसके ऊंचे दाम पर खरीद कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया। इस संबंध में नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी ने बताया कि सभी सामानों की खरीद जेम पोर्टल के माध्य...