नगर पंचायत में सभासदों के रिक्त पदों पर उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी
बाराबंकी, अप्रैल 7 -- अतुल वर्मा/बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के नगर निकाय में सभासदों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी होते ही अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जिले में दो नगर निकायों में सभासदों की मौत होने पर पद रिक्त चल रहे थे। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि मंगलवार को निकाय क्षेत्रों के वार्डों में रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह द्वारा जारी कर दी गई। जिले में नगर पंचायत सुबेहा के वार्ड संख्या पांच पूरे पलिहारन में सभासद चुने गए राम कैलाश की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वहीं नगर पंचायत रामनगर के वार्ड संख्या सात धमेड़ी तीन के सभासद श्याम मोहन शुक्ला का बीते 22 मार्च को निधन हो गया था। जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.