बस्ती, जून 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। एसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में महेन्द्र कुमार त्रिपाठी निवासी रुधौली ने बताया कि प्रार्थी के पूर्व परिचित ने प्रार्थी से विभिन्न जनपद की नगर पालिका में संविदा कर्मी के तैनाती की बात कही। उन्होंने कहा कि रुपया लेकर संविदा सफाई कर्मी के पद पर नियुक्ति करा देंगे। उनके झांसे में लेकर मुझसे अपने पहचान के 21 व्यक्तियों का आवेदन कराने को कहा। आरोप है कि उस व्यक्ति ने सभी लोगों से नौकरी लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर सभी से 11-11 हजार रुपये लिया। मैंने सभी का 2.91 लाख रुपये एकत्र किया, इसमें से 93 हजार रुपये ऑनलाइन फोन-पे किया, शेष नकद रुपया दिया। इसके साथ आवेदकों का दस्तावेज, अंकपत्र, आधार कार्ड आदि भी दिया। 10 मार्च को 14 व्यक्तियों का नियुक्ति-पत्र उपलब्ध कराया गया। यह आश्वासन दिया कि दो से तीन दिन म...