सीवान, जून 17 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के पंचायत की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बाजार से लेकर मोहल्लों तक जगह-जगह फैले कूड़ा-कचरे और अनियमित सफाई व्यवस्था ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- खुले नाले से नाक में दम, गंदगी के कारण जलनिकासी की भी समस्यासफाई व्यवस्थाओं की अनियमितता स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद भी उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई नहीं होती। कभी-कभार सफाईकर्मी पहुंचते हैं, जबकि अधिकांश दिनों में कूड़े के ढेर सड़कों के किनारे पड़े रहते हैं। इससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।दुकानदारों की समस्याएं दुकानदारों का क...