पूर्णिया, मार्च 16 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत द्वारा लगाए गए दस वाटर एटीएम की खरीद को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप सामने आया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले में सरकारी राशि की हेराफेरी किए जाने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। भवानीपुर पश्चिम पंचायत की पूर्व मुखिया रीता देवी, समाजसेवी देव किशोर साह उर्फ देवल साह तथा मनोज शर्मा सहित कई लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए वाटर एटीएम की खरीद में भारी गड़बड़ी की गई है। नगर पंचायत के दर्जनों लोगों ने कहा कि बाजार में उपलब्ध कीमत से कहीं अधिक दर दिखाकर वाटर एटीएम खरीदे गए हैं, जिससे सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका बन रही है। नगर पंचायत क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने बताया कि नगर के दस अलग-अलग स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.