कोडरमा, मार्च 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश वर्मा वार्ड संख्या 4 स्थित शिवसागर रोड में बन रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने पर निरीक्षण के लिए मंगलवार को पहुंचे। मौके पर कार्य की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर उन्होंने तत्काल निर्माण को रुकवा दिया। कड़ी फटकार लगाते हुए बेहतर गुणवत्ता की ईंट और छड़ का उपयोग करने का निर्देश दिया। उमेश वर्मा ने स्पष्ट कहा कि नगर पंचायत की किसी भी योजना में भ्रष्टाचार या लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा नगर अध्यक्ष ने डोमचांच रेफरल अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति, समय पर जांच और इलाज की व्यवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.