आजमगढ़, मई 16 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत जहानागंज बाजार में इन दिनों जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वार्डों के साथ ही आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग के दोनों तरफ नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कस्बे के राजू, महेंद्र, रामाश्रय आदि लोगों और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। इन लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह नाला का निर्माण बिना किसी स्पष्ट योजना और मानकविहीन कराया जा रहा है। कहीं बीच रास्ते में नाला शुरू हो रहा है तो कहीं कुछ दूरी बाद ही समाप्त हो जा रहा है। यह भी पढ़ें- नाला अतिक्रमण से वार्ड में जलजमाव, लोगों में आक्रोश सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इन नालों का पानी जाएगा कहां और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कैसे बनेगी। स्थान...