घाटशिला, मार्च 20 -- चाकुलिया नगर पंचायत के सभागार में शुक्रवार को एक भव्य स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी 11 वार्डों के सदस्यों का अभिनंदन किया गया। नगर प्रशासक मोटाय बानरा ने अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा और सभी वार्ड पार्षदों को गुलदस्ता और पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। समारोह का विधिवत शुभारंभ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से केक काटकर खुशियां साझा की गईं।सम्मान समारोह के उपरांत सभी जनप्रतिनिधियों ने अपना औपचारिक परिचय दिया और नगर के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।इस दौरान वार्ड संख्या सात की सदस्य इंदु देवी ने ईद,सरहुल और रामनवमी का हवाला देते हुए नगर प्रशासक का ध्यान जनसुविधाओं की ओर आकृष्ट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.