शामली, अप्रैल 6 -- थानाभवन। नगर पंचायत हॉल में सोमवार को उप जिलाधिकारी शामली अर्चना शर्मा ने सरकार द्वारा मनोनीत किए गए तीनों सभासद-अशोक चावला, बिट्टू प्रजापति भाजपा व आबाद जैदी आरएलडी को गोपनीयता और पद प्रतिष्ठा-कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। नगर पंचायत में पहुंचने पर विधायक अशरफ अली उप जिलाधिकारी अर्चना शर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष मुशयदा एवं भाजपा नेताओं का फूल का गुलदस्ता भेंट कर अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा एवं सभासदों ने स्वागत किया तथा नगर पंचायत पहुंचने पर तीनों मनोनीत सभासद को फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में थाना भवन क्षेत्र विधायक अशरफ अली खान ने नवनियुक्त सभासदों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और निस्वार्थ भाव से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों व सरकार की जनहित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ...