बहराइच, फरवरी 26 -- पयागपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत पयागपुर में साफ-सफाई की स्थिति काफी दयनीय है। जगह-जगह पर कूड़े का ढेर, बजबजाती नालियों से दुर्गंध उठ रही है। मोहल्लेवासी बदहाल व्यवस्था को लेकर आक्रोशित हैं। नगर पंचायत पयागपुर के वार्ड नंबर 12 स्थित नई बस्ती में लगा कूड़े का ढेर कई महीने से लगा हुआ है। कूड़े का ढेर लगे होने से मच्छरों की भरमार होने लगी है। मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों से शिकायत किया, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है जेसीबी आयेगी तब कूड़े का ढेर हटेगा। जबकि नगर पंचायत पयागपुर में जेसीबी खड़ी है। चालक न होने के कारण व्यवस्था नहीं बन पा रही है। वार्ड नंबर 12 में ही रोड से नाली का ढक्कन टूटा हुआ है। लगभग 2 दर्जन से अधिक घरों लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। सफाई कर्मचारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.