काशीपुर, मई 2 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। एसडीएम ने नगर पंचायत महुआड़ाबरा के हरिपुरा में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी को जेसीबी से ध्वस्त कराकर कॉलोनाइज़र के खिलाफ केस दर्ज करने संस्तुति की है। शनिवार को एसडीएम राहुल शाह के निर्देश पर राजस्व टीम ग्राम हरिपुरा पहुंची। निरीक्षण के दौरान तीन प्लॉट क्रेताओं ने शिकायत की। बताया कि उन्हें 18 फीट चौड़ी सड़क दर्शाकर प्लॉट बेचे गए थे। जबकि मौके पर सड़क की चौड़ाई को 12 फीट है। टीम ने मौके पर यह भी पाया कि संबंधित भूमि पर डीएम के आदेश से पूर्व में ही क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लागू है। इसके बाद भी यूपी के धामपुर निवासी कॉलोनाइज़र अनजहर अहमद ने एग्रीमेंट के माध्यम से अवैध रूप से प्लॉटों को बेच दिया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में प्रॉपर्टी डीलरों की मनमानी पर लगेगी रोक, खसरा नंबर को ही फ्रीज कर दिया जाएगा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.