अयोध्या, मार्च 17 -- भदरसा। शासन ने नगर पंचायत भरतकुण्ड भदरसा में तीन लोगों को सदस्य पद पर नामित किया है। एक नामित सभासद मंजू निषाद के मनोनयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चर्चा है कि वह आंगनबाड़ी सहायिका है और उनको नामित सदस्य नहीं बनाया जा सकता। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि शेष प्रताप वर्मा,डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव और मंजू निषाद को सभासद नामित किये जाने का आदेश आया है। नामित लोग अब सदन के सभी बैठकों में भाग ले सकेंगे। --------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...