औरंगाबाद, अप्रैल 28 -- अतिक्रमण हटाने, जलापूर्ति सुधार और वेंडिंग जोन विकसित करने के प्रस्ताव पारित फोटो- 27 अप्रैल एयूआर 92 कैप्शन- सोमवार को बैठक में शामिल अधिकारी नवीनगर, संवाद सूत्र। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को नगर अध्यक्षा प्रियंका सिंह की अध्यक्षता एवं कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती के संचालन में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास, वित्तीय प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई, इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट एवं विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षा प्रियंका सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के सभी 14 वार्डों में संतुलित विकास कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को समय पर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.