नगर पंचायत बोर्ड ने 32 करोड़ 45 लाख आय-व्यय का बजट पास किया
शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- मीरानपुर। नगर पंचायत बोर्ड की बजट बैठक प्रशासक एडीएम ई रजनीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बोर्ड ने 32 करोड़ 45 लाख आय व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया। कर्मचारियों के वेतन और पेंशन आदि पर 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नगर में लगभग 15 करोड़ रुपए से सड़क निर्माण आदि विभिन्न विकास कार्य होंगे। 1 करोड़ 32 लाख रुपए जलनिकासी के लिए नाला निर्माण पर खर्च होंगे। पेयजल योजना पर 2 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। अन्त्येष्टि स्थल पर भी 30 लाख रुपए की धनराशि का प्रावधान किया है। सांयकाल प्रशासक एडीएम ई रजनीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड बैठक शुरू हुई। अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने संचालन करते हुए पिछली बैठक की कार्रवाई और बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। पिछली बैठक की पुष्टि के बाद 32 करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.