नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की समीक्षा
समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- सरायरंजन। सरायरंजन नगर पंचायत स्थित नरघोघी पंचायत सरकार भवन के सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने की। बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत में विकास को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गयी। जिसमें मुख्य एजेंडा 40 योजनाओं पर चर्चा हुयी। जिसमें साफ सफाई, मोक्ष धाम बनाने, कचरा प्रबंधन, नरघोघी तालाब की सफाई, नरघोघी में खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए नागरिक सुविधा, लाइट, शौचालय की व्यवस्था, सुरक्षा को लेकर जगह, चौक,चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, भीषण गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या दूर करने के लिए नलकुप लगाने, सरैया, सरायरंजन, सुभाष चौक पर हाई मास्क लाइट लगाने सहित 40 विभागों पर चर्चा की गयी। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद, उप मुख्य पार्षद सुष्मिता कुमारी, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.