गोरखपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नव सृजित नगर पंचायत मदनपुर में चेयरमैन शाहिना शेख की अध्यक्षता में गुरुवार को बोर्ड की बैठक की गई। पूर्व निर्धारित बैठक में बोर्ड ने करीब 27 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दिया। अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2026 -27 हेतु सीवरेज जल निकासी योजना, पेयजल जल निकासी योजना, पण्डित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, झील, तालाब, पोखरा संरक्षण योजना तथा राज्य वित्त आयोग, केन्द्रीय15 वां वित्त आयोग आदि समस्त योजनाओं से प्राप्त अनुदानित धनराशि करीब 27 करोड़ से नगर के विकास के लिए बजट प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में सभासद सुग्रीव, सोनी देवी, प्रियेश शुक्ल, चुन्नी राव, पिंटू कुशवाहा, शैलेश यादव, सन्तराज यादव, दानिश शेख, विजय नाथ, रुबिया खातून, गौशिया बेगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.