बागपत, अप्रैल 6 -- चांदीनगर। रटौल नगर पंचायत कार्यालय पर सोमवार को बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें कस्बे के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को हरी झंड़ी दी गई। नगर पंचायत चेयरमैन ने बताया कि कस्बे में चौपाल, बारात घर और लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। पथ प्रकाश और पेयजल को सुधारा जाएगा। टूटी सड़कों से भी लोगों को निजात दिलाई जाएगी। बैठक में कस्बे के विकास को लेकर चर्चा की गई। गर्मी के मौसम को देखते हुए वाटर कूलरों की संख्या बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में बारात घर की समस्या भी उठाई गई, जिसके बाद कस्बे में बारात घर का निर्माण कराए जाने के प्रस्ताव को हरी झंड़ी दी गई। इसके अलावा रटौल में चौपालों का सौंदर्यकरण और नए चौपाल भवन बनाने पर भी चर्चा हुई। युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लाइब्रेरी निर्माण का निर्णय लिया गया।बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.