गढ़वा, मार्च 21 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत के सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की पहली ही बैठक में शहरी क्षेत्र में पानी की किल्लत का मुद्दा छाया रहा। बैठक की अध्यक्षा नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने की। बैठक में सभी वार्डों में सबसे पहले पानी का मुद्दा उठा। पीने के पानी की समस्या पर अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत के प्राय: सभी वार्डों में पीने के लिए पानी की घोर समस्या है। उससे निपटने का प्रस्ताव लाया गया। पानी का संकट वाले क्षेत्रों में टैंकर सहित अन्य श्रोतों से पानी सप्लाई कराने का निर्णय लिया गया। मालूम हो कि हिन्दुस्तान लगातार पानी की समस्या पर खबरें प्रकाशित कर रहा है। उनमें मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में व्याप्त जलसंकट भी शामिल है। बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को कार्यपालक पदाधिकारी ने बुके देकर सम्मानित किया। बैठ...