नगर पंचायत बोर्ड की बैठक का किया बहिष्कार
पलामू, जून 24 -- हुसैनाबाद। नगर पंचायत बोर्ड की बुधवार को बुलाई गई मासिक बैठक में पार्षदों एवं नगर उपाध्यक्ष ने एजेंडे पर असहमति जताई और बैठक का बहिष्कार कर दिया। पार्षदों के अनुसार कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से पेश एजेंडे में प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्रस्ताव शामिल थे। पार्षद ने 18 अप्रैल की बैठक में प्रत्येक वार्ड में सफाईकर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हो सका। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को नजरअंदाज कर कई निर्णय लिए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक बहिष्कार के दौरान नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद आशा देवी, अनीता शाह, बबीता देवी, पियरिया देवी, राजेंद्र पाल, अभिमन्यु कुमार, फिरोज साहब, फरवरी बीवी, राजकुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.