साहिबगंज, मार्च 30 -- राजमहल, प्रतिनिधि। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सोमवार को बोर्ड की पहली बैठक नगर अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख की अध्यक्षता में हुई। मौके पर पर नपं उपाध्यक्ष मो. मारूफ व कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन मुख्य रूप से मौजूद थे। सर्वप्रथम नपं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को बधाई व शुभकामना देते हुए बैठक की शुरुआत की। मौके पर ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था को दुरूस्त करने, नाला आदि की साफ सफाई, निर्माणाधीन जलापूर्ति योजना को लेकर वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए संबंधित संवेदक व अभियंता के साथ बैठक, आकांक्षा से संबंधित कार्यों की समीक्षा, ईई एसएल, एसटीपी , राजस्व वसूली, अनुउपयोगी सामान की नीलामी, वर्ष 2026-27 की बजट आदि कार्यों पर चर्चा की गई। मौके पर वार्ड पार्षद क्रमश...