नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
औरैया, मई 27 -- अजीतमल, संवाददाता। जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रोमा गुप्ता के निर्देश पर नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम ने नगर पंचायत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इसके बाद पीएलबी अनिल कुमार गुप्ता ने मध्यस्थता अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी विवादों को सुलह-समझौते से निपटाने के फायदे बताए। वहीं पीएलबी देवानंद दीक्षित ने कार्यस्थल पर यौन शोषण से संबंधित कानूनों और बचाव के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- बागेश्वर में श्रमिकों को दी कानून की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.