नगर पंचायत पुरकाजी ने जनता को दी 50 लाख की सर्विस लेन
मुजफ्फर नगर, जून 7 -- पुरकाजी नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा कस्बे की जनता को एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुरकाजी हाईवे बाईपास सर्विस लेन सड़क का लोकार्पण किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने फीता काटकर सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभासदों, व्यापारियों एवं नगरवासियों ने मौजूद रहकर खुशी व्यक्त की।
सड़क की आवश्यकता कस्बे के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक सर्विस लेन सड़क की मांग कस्बे वह क्षेत्रवासी पिछले कई वर्षों से कर रहे थे। उक्त मार्ग पर नगर पंचायत की दो मंजिला सरकारी गौशाला भी स्थित है, जहां चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा आसपास के ग्रामीणों और कस्बावासियों को भी कच्चे रास्ते से आवागमन करने में भारी परेशानी उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.