खगडि़या, अप्रैल 29 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत परबत्ता में बुधवार से आमजनों की सुविधाओं के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। नगर पंचायत की चेयरमैन अर्चना देवी एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह के प्रयासों से क्षेत्र के 10 प्रमुख स्थानों पर शुद्ध पेयजल केंद्र स्थापित किए गए हैं। इधर चेयरमैन अर्चना देवी ने स्वयं ग्रामीणों एवं राहगीरों को पानी पिलाकर केंद्र का उदघाटन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया और उन्होंने इस पहल की सराहना की। नगर पंचायत द्वारा जिन प्रमुख स्थानों पर पेयजल केंद्र लगाए गए हैं, उनमें मोजाहिदपुर हनुमान मंदिर, इंडियन बैंक , केएमडी कॉलेज,यात्री शेड करना, सिराजपुर, रहीमपुर मोड़, चैती दुर्गा मंदिर मोजाहिदपुर,थाना, एसबीआई बैंक व ब्लॉक मुख्य गेट शामिल हैं। इस मौक़े पर राहगिरो की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.