शामली, मई 9 -- क्षेत्र के नबीपुरा नई बस्ती रोड स्थित शमशान, कब्रिस्तान मार्ग पर फैली गंदगी, नाले के ओवरफ्लो और कीचड़ की समस्या को लेकर हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। नगर पंचायत की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर उक्त मार्ग पर साफ सफाई अभियान चलाकर सफाई की। शुक्रवार को जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने सफाई कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रतन सर्विस सेंटर के सामने शमशान घाट, कब्रिस्तान एवं नबीपुरा नई बस्ती मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने नालों में भरा पानी, कीचड़ व कूड़ा हटाकर मार्ग को साफ कराया। यह भी पढ़ें- सावित्री हॉस्पिटल के पास बनेगा सेम्पवेल, नाले से हटेंगे अतिक्रमण इससे स्थानीय लोगों ने राहत मिली। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बत...