नगर पंचायत ने वार्डों में की फॉगिंग
बागेश्वर, मई 23 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। गर्मी को देखते हुए नगर पंचयात कपकोट ने सभी वार्डों में सफाई अभियान तेज कर दिया है। बंद नालियों को खोलने और मच्छरों से निजात दिलाने के लिए विभिन्न वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाया। लोगों से भी सफाई अभियान में सहयोग की अपील की। मालूम हो कि इन दिनों क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही हे। गर्मी के कारण मच्छरों का भी प्रकोप भी बढ़ गया है। बंद नालियां भी लोगों को परेशानी में डाल रही हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पंचायत से शिकायत भी की, लेकिन शनिवार को नगर पंचायत ने दो वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया और फॉगिंग भी की। यह भी पढ़ें- मानसून से पहले नालियों की सफाई अधूरी, जलजमाव की समस्या से जूझने को मजबूर होंगे लोग इधर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने कहा कि सभी सातों वार्डों में अभियान चलेगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.