नगर पंचायत ने वसूला 2200 का हर्जाना
बागेश्वर, मई 23 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत ने शनिवार को नगर में अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी अनियमितता मिली। अधिकारियों ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई। सात दुकानदारों से 2200 रुपये का हर्जाना भी वूसूला। अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल के नेतृत्व में नगर पंचायत ने नगर में औचक निरीक्षण किया। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दो प्रतिष्ठानों और पांच गंदगी करने वाले प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक मार्ग में अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध छापेमारी की गई। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों 800 तथा गंदगी करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध 1200 का जुर्माना लगाया। इसके अलावा सार्वजनिक मार्ग में अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ 200 का जुर्माना लगाया। दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.