नगर पंचायत ने लौटाया परिवार रजिस्टर
गोंडा, मई 23 -- बेलसर। नगर पंचायत गठन के बाद छह ग्राम पंचायतों के सचिवों ने परिवार रजिस्टर कार्यालय में जमा किया था। अक्तूबर 2025 में नगर पंचायत ने सभी अभिलेख खंड विकास अधिकारी कार्यालय को वापस भेज दिया। शुक्रवार को जब पटल सहायक नूर उल्ला ने एडीओ पंचायत रवि प्रकाश मिश्र को पत्र का हवाला देकर परिवार रजिस्टर लेने की बात बताई तो एडीओ पंचायत ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस रिकार्ड को हम कहां रख सकते हैं। हमारे पास कोई रिकार्ड रूम नहीं है। ईओ अनुराग शुक्ल ने बताया की नगर पंचायत को परिवार रजिस्टर की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यहां से परिवार रजिस्टर की नकल जारी नहीं की जाती है। परिवारजन भी एसडीएम कार्यालय से जारी होता है। मृत प्रमाण पत्र जांच और साक्ष्य के आधार पर जारी किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.