बहराइच, जनवरी 6 -- मिहींपुरवा। नगर पंचायत क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोगों के राहत के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था है। नगर पंचायत के अधीसाशी अधिकारी रंग बहादुर सिंह ने बताया कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में 11 जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। इसमें पूर्वी बस स्टैंड, तहसील परिसर, अस्पताल परिसर, पश्चिमी बस स्टैंड, मोतीपुर चौराहा, जरही रोड पर अलाव जलाया जा रहा है। 10-10 बेड के महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग व्यवस्था है। रैन बसेरा में रजाई, गद्दा, कंबल, पेयजल व ठंड से बचाव के लिए हीटर, अलाव की व्यवस्था है। बिजली, शौचालय और पानी की पर्याप्त व्यवस्था है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.