मेरठ, मार्च 16 -- शासन द्वारा प्रदेश के नगर निकायों के पार्षदों और नगर पंचायतों के नामित सभासदों की सोमवार सायं सूची जारी की। जारी सूची में दौराला नगरपंचायत से प्रशांत अहलावत, धीरेंद्र भारद्वाज, संजय नामदेव और नगर पंचायत लावड़ में पंडित चंद्रकांत शर्मा, जितेंद्र सैनी तथा ब्रह्मसिंह कश्यप को नामित सभासद के रूप में मनोनीत किया गया है। नगर पंचायत लावड़ से पंडित चंद्रकांत शर्मा को दूसरी बार नामित सभासद के रूप में जिम्मेदारी मिली, पूर्व सभासद ब्रह्मसिंह कश्यप और जितेंद्र सैनी नामित सभासद बने। भाजपा के दौराला मंडलाध्यक्ष मनिंदर विहान ने दौराला और लावड़ नगर पंचायत से नामित सभासदों को शुभकामनाएं दी। लावड़ में भाजपा नेता मोहन सैनी ने नामित सभासद ब्रह्मसिंह कशयप और जितेंद्र सैनी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान अंकित शर्मा सभासद, अनुज शर्मा, बाबूरा...