कोडरमा, जनवरी 25 -- नगर पंचायत डोमचांच के वार्ड संख्या दो में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद सुविधा के नाम पर उन्हें केवल निराशा ही हाथ लगी है, जबकि टैक्स का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। वार्ड संख्या 2 में जगह-जगह सड़कों की हालत जर्जर है। कई स्थानों पर नालियां या तो टूटी हुई हैं या फिर पूरी तरह जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहद लचर है। नियमित रूप से कचरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.