मेरठ, जून 9 -- लावड़ बाजार के व्यापारियों और कस्बावासियों की मांग पर नगरपंचायत टीम ने मंगलवार को छोटा बाजार-मीठेपुर चौराहा मार्ग पर बनाए गए अतिरिक्त स्पीडब्रेकर हटाने का कार्य आरंभ किया। स्पीड ब्रेकर हटाए जाने के कार्य आरंभ से लोगों ने राहत की सांस लेते हुए चेयरपर्सन का आभार जताया। बता दे कि नगरपंचायत लावड़ द्वारा मीठेपुर चौराहा से लेकर छोटा बाजार तक तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से कई स्थानो पर स्पीड ब्रेकर लगवाए गए थे। स्पीड ब्रेकर्स की अधिक संख्या के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्पीड ब्रेकर्स से बनी समस्या को लेकर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत चेयरपर्सन आफताब बेगम को ज्ञापन सौंपकर अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटवाने की मांग की थी। यह भी पढ़े...