महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत चौक में पारदर्शिता एवं कार्यप्रणाली को लेकर सभासद त्रिभुवन गुप्ता एवं सभासद प्रतिनिधि विशाल पुष्कर ने अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी साझा नहीं की जा रही है तथा कार्यालय स्तर पर भेदभाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मांग की कि वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत हुए समस्त भुगतानों का विवरण सार्वजनिक किया जाए।सभासदों ने यह भी कहा कि बोर्ड की बैठक सीसीटीवी निगरानी में कराई जाए तथा बैठकों में मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही टेंडर प्रक्रिया एवं भुगतान प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता लाने, सभी विकास कार्यों-जैसे जल निकासी, पटरी निर्माण, हैंडपंप, जेम पोर्टल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.