नगर पंचायत चेयरमैन ने किया नाले व सड़क निर्माण का निरीक्षण
मुजफ्फर नगर, जून 13 -- पुरकाजी नगर पंचायत परिषद ने वार्ड-5 में राजेश के मकान से ईदगाह के गेट तक आरसीसी का नाला निर्माण कराया है। साथ ही नाले पर लोहे के जाल रखने का कार्य चल रहा है। चेयरमैन जहीर फारूकी ने शुक्रवार को नाले का निरीक्षण भी किया।पुरकाजी नगर पंचायत के वार्ड-5 में तहसीन चौधरी के मकान से तकिये वाली मस्जिद तक आरसीसी नाली आरसीसी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। चेयरमैन जहीर फारूकी ने वार्ड में निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। बता दें कि ईदगाह के सामने वाले नाले में एक मजदूर का तीन साल का बच्चा गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। चेयरमैन पुरकाजी ने पीड़ित परिवार से वादा किया था कि नाले को नया बनवाकर उस पर जाल डलवा देंगे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.