बहराइच, मार्च 17 -- रुपईडीहा, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के अध्यक्ष व ईओ के बीच आरोप प्रत्यारोपों को लेकर नगर पंचायत का विकास कार्य व साफ सफाई का कार्य ठप हो गया है। मंगलवार की सुबह से ही रुपईडीहा, केवलपुर, पचपकरी, गोकुलपुर आदि वार्डों में मार्गों मे कूड़ा पड़ा हुआ है। मंगलवार की सुबह ही ईओ राम बदन यादव सभी सफाई कर्मियों को बहराइच ले गए। कुछ सुपरवाईजरों ने यह भी बताया कि ईओ अपने वाहन से, कुछ बाइकों से व कुछ बसों से बहराइच पहुंच गए हैं। इस रस्साकसी के बीच जब चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के कार्य मे ईओ बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। विकास कार्य ठप हो गया है। पिछले कई दिनों से सफाई कर्मियों को ईओ ने भड़काकर अपने पक्ष में कर लिया है व कहा है कि हम तुम्हे परमानेंट कर देंगे। पिछले दिनों सफाई कर्मियों ने ...