लातेहार, मार्च 17 -- लातेहार,संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव में शानदार जीत के बाद लातेहार नगर पंचायत कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में मिली यह ऐतिहासिक जीत लातेहार की जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। इस चुनाव में लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने अपनी ऊर्जा, कार्यक्षमता और सक्रिय भूमिका के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान की तथा चुनाव में जीत सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मान प्राप्त करने के बाद मुरली प्रसाद ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.