सराईकेला, फरवरी 12 -- नगर पंचायत चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद नगर पंचायत चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला नगर पंचायत चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। डीसी नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार निर्वाचन पदाधिकारी सह निर्देश्क अजय तिर्की ने सरायकेला नगर पंचायत के बनाए गए 13 मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ निर्वाची पदाधिकारी सह कुचाई बीडीओ साधु चरण देवगम, सरायकेला बीडीओ याश्मिता सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा उपस्थित थे। मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इसके तहत मतदान केंद्रों में पर्याप्त रौशनी के स्तर साथ ही बिजली आपूर्ति की सुविधा, शौचालय की साफ सफाई व...